घरेलू बाजार ने मंगलवार सुबह नए कीर्तिमान बनाते हुए उच्च स्तर से शुरुआत की थी। इस दौरान सेंसेक्स ने .60 फीसदी की तेजी के साथ पहली बार 62,100 से ऊपर के स्तर को छुआ। वहीं, ओपनिंग बेल के दौरान निफ्टी भी 18,600 के स्तर पर खुला। इस दौरान एलएंडटी, टेक महिंद्रा, एचसीएल और एयरटेल के शेयरों में तेजी रही। वहीं, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान आईआरसीटीसी के शेयर ने लंबी छलांग लगाई। इस दौरान शेयर में तेजी दर्ज की गई, जिसके बाद आईआरसीटीसी के शेयर की कीमत पहली बार 6000 रुपये प्रति शेयर के पार पहुंच गई। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले शेयर में करीब 15 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद शेयर 4996 के स्तर पर बंद हुआ।