बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी खाने-पीने का सामानों पर ज्यादा दाम वसूलने पर सिनेमाघर मालिकों को जोरदार फटकार लगाई थी। उधर, सिनेमाघरों में ज्यादा दामों पर खाने-पीने की सामानों को बेचे जाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना काफी समय से विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने इस मामले पर सिनेमाघर मालिकों को आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।
अन्य राज्यों में भी हो सकता है लागू
महाराष्ट्र सरकार का फैसला अन्य राज्यों में भी इस फैसले को लागू किया जा सकता है। राज्य केंद्र का वो कानून लागू कर सकते हैं, जिसके बाद एक उत्पाद-एक दाम का सिद्धांत ही रहेगा। अभी केंद्र का कानून है कि पूरे देश में एमआरपी पर बिक रहे सामान को आप ज्यादा कीमत पर नहीं बेच सकते हैं।