फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दस्तक देने को तैयार अशोक चक्र वाले सोने के सिक्के

Thu, 22 Oct 2015 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दीपावली पर बैंकों व एमएमटीसी की तरफ से जारी सोने के सिक्के के अलावा आप अशोक चक्र निशान वाले सोने के सिक्कों की भी खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


आगामी 5 नवंबर को अशोक चक्र वाले इन सिक्कों को पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भारत स्वर्ण मुद्रा नामक इन सिक्कों को पेश करेंगे। दीपावली के दौरान देश में सोने के सिक्के की खरीदारी का विशेष चलन है और सरकार इस चीज को भुनाने के लिए इन सिक्कों को नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू करने जा रही है।

यह सिक्के 5 व 10 ग्राम के होंगे और इनकी बिक्री बैंकों के साथ डाकघरों से की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

सोने के बाजार भाव में मिलेंगे सिक्के

सूत्रों के मुताबिक सिक्के जारी करने के बाद सोने के बाजार भाव के मुताबिक इन सिक्कों के दाम हो सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा भारतीय स्वर्ण मुद्रा की ढलाई की जा रही है।

प्रारंभ में पांच ग्राम के 20,000 और 10 ग्राम के 30,000 सिक्के बाजार में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा बैंक व एमएमटीसी भी सोने व चांदी के सिक्कों को दीपावली के दौरान बाजार में बेचने की तैयारी कर चुकी है।

सोने से जुड़ी इन सभी सरकारी योजनाओं का उद्देश्य करीब 20,000 टन सोने के ऐसे भंडार को बाजार में लाना है, जो अभी घरों में ही पड़ा हुआ है। इस भंडार के बाजार में आने से इनका उपयोग देश के विकास के लिए किया जा सकेगा।

सरकार ने सितंबर में स्वर्ण मौद्रीकरण योजना को मंजूरी दी थी। इसका मकसद 5,40,000 करोड़ रुपये मूल्य के बेकार पड़े 20,000 टन सोने को बैंकिंग प्रणाली में लाना है।

इसी तरह निवेशकों को सोने के विकल्प के रूप में सरकारी स्वर्ण बांड जारी किये जाएंगे। सरकारी स्वर्ण बांड अलग-अलग किस्तों में जारी किये जाएंगे। इन पर बैंकों की तरफ से ब्याज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें