बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेंक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1,76,014.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,751.51 अंक या 5.71 फीसदी चढ़ा।
इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
- सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 61,612.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,21,660.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 26,487.04 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,15,029.01 करोड़ रुपये हो गया।
- एचडीएफसी का 24,733.64 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,87,407.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 21,300.4 करोड़ रुपये बढ़कर 9,28,849.39 करोड रुपये पर पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 16,093.85 करोड़ रुपये बढ़कर 4,83,262.07 करोड़ रुपये हो गई।
- आईटीसी की 13,644.38 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,42,710.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
- कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,143.09 करोड़ रुपये बढ़कर 2,34,192.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
- वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,149.56 करोड़ रुपये घटकर 3,01,364.99 करोड़ रुपये रह गया।
- टीसीएस को सप्ताह के दौरान 17,786.3 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और उसका बाजार पूंजीकरण 7,39,801.41 करोड़ रुपये पर आ गया।
- इंफोसिस की बाजार हैसियत 375.34 करोड़ रुपये घटकर 2,94,453.42 करोड़ रुपये रह गई।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर ये कंपनियां
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. भारती एयरटेल
6. इंफोसिस
7. एचडीएफसी
8. आईटीसी
9. कोटक महिंद्रा बैंक
10. आईसीआईसीआई बैंक