फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा भारतीय शेयर बाजार

Sun, 22 Dec 2019 04:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। विश्लेषकों ने कहा है कि, 'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बदलाव के कारण कुछ शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।'

बीएसई से बाहर होंगी ये कंपनियां

23 दिसंबर 2019 से टाटा मोटर्स , टाटा मोटर्स डीवीआर, यस बैंक और वेदांता लिमिटेड बॉम्बे शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स से बाहर हो जाएंगी। इन कंपनियों के स्थान पर अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और नेस्ले इंडिया को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में विशेषज्ञों ने कहा है कि, 'इस बदलाव से शेयर के मूल्य में थोड़ा उतार - चढ़ाव देखने को मिल सकता है।' ऐसा इसलिए क्योंकि फंड मैनेजर अपने पोर्टफोलियो को समायोजित करेंगे। 

बुधवार को बंद रहेंगे बाजार 

बीते सप्ताह के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 671.83 अंक यानी 1.63 फीसदी की तेजी आई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185.10 अंक यानी 1.53 फीसदी चढ़ा। क्रिसमस के अवसर पर बुधवार को बाजार बंद रहेंगे। 

इसके अलावा, दिसंबर महीने के वायदा एवं विकल्प खंड के सौदे बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएंगे। इसका असर अवकाश के कारण कम कारोबार दिवस वाले सप्ताह में बाजार में देखने को मिल सकता है। 

बजट से प्रभावित होगा बाजार 

जियोजित फाइनेंशल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा कि, 'पिछले दो सप्ताह के दौरान बाजार में तेजी देखने को मिली है। लेकिन अब बाजार में थोड़ी गिरावट आनी संभव है। हालांकि आगे चलकर बजट में निवेश को आकर्षित करने के लिए नए कदम उठाए जा सकते हैं।' बजट से शेयर बाजार प्रभावित होगा।

इन कारकों से भी प्रभावित होगा बाजार

वहीं सैम्को सिक्योरिटीज और स्टॉकनोट के संस्थापक और सीईओ जिमीत मोदी ने कहा कि, '2019 के अंत में कुछ विशेष शेयरों में उतार-चढ़ाव से केवल कुछ क्षेत्रों में तेजी दिख सकती है।' इसके अतिरिक्त कच्चे तेल की कीमतों से, रुपये की चाल से और विदेशी निवेशकों के रुख जैसे कारकों से बी भारतीय शेयर बाजार प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें