फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economy: '10 वर्षों में 67 लाख करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी में भारतीय कंपनियां', एसएंडपी ग्लोबल का दावा

Mon, 14 Oct 2024 02:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Economy: वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल ने दावा किया है कि आने वाले 10 वर्षों में भारतीय कंपनियां जितने रुपये के निवेश की तैयारी कर रही है, वह राशि पिछले 10 वर्षों में निवेश की गई राशि का तीन गुना है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार दिग्गज भारतीय कंपनियां आने वाले 10 वर्षों में देश में भारी-भरकम निवेश की तैयारी कर रही है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी की एक रिपोर्ट मे कहा गया है कि यह निवेश करीब 800 अरब डॉलर यानी करीब 67 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है।

विज्ञापन


एजेंसी ने दावा किया है कि आने वाले 10 वर्षों में जितने रुपये के निवेश की तैयारी है, वह राशि पिछले 10 वर्षों में निवेश की गई राशि का तीन गुना है। एजेंसी के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में इतने बड़े निवेश के आने से विकास और विविधीकरण (डायवर्सिटी) को बढ़ावा मिलने के मजबूत संकेत हैं।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के क्रेडिट एनालिस्ट नील गोपालकृष्णन के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में इतने बड़े निवेश के आने से विकास और विविधीकरण (डायवर्सिटी) को बढ़ावा मिलने के मजबूत संकेत हैं। इस योजना का लगभग 40 प्रतिशत ग्रीन हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा, विमानन, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और डेटा सेंटर जैसे नए और उभरते क्षेत्रों पर खर्च होगा।
विज्ञापन


वेदांता, टाटा, अदाणी, रिलायंस और जेएसडब्ल्यू समूह निवेश की इस योजना में बड़ी भागीदारी निभाएंगे। अगले एक दशक में इन नए उभरते क्षेत्रों में 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की तैयारी है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत के कुछ सबसे बड़े समूह नए व्यावसायिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन कई अन्य अपने स्थापित व्यावसायिक क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखेंगे। उनका लक्ष्य अपने व्यापार के पैमाने का विस्तार करना और मुनाफा बढ़ाना है। रिपोर्ट बताती है कि बिरला, महिंद्रा, हिंदुजा, हीरो, आईटीसी, बजाज और मुरुगप्पा समूह जैसी कंपनियां, जो अपनी रूढ़िवादी विकास रणनीतियों के लिए जानी जाती हैं, अपने दृष्टिकोण को बनाए रखेंगी।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का अनुमान है कि मौजूदा व्यवसायों में निवेश अगले दस वर्षों में 400 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच पहुंच सकता है। इन कंपनियों ने पिछले दो वर्षों से अपने निवेश की गति बनाए रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें