फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के शेयरों में जबरदस्त उछाल, BSE पहली बार पहुंचा 33 हजार के पार

Wed, 25 Oct 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनिल पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए सरकार की 2.1 लाख करोड़ की सहायता की घोषणा के बाद बुधवार को शेयर बाजार तेजी के सा‌थ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 305.88 अंकों की बढ़त के साथ 32,913.22 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ऊपर है। 
विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बुधवार को तेजी के साथ खुले हैं। सेंसेक्स खुलने के बाद से लगातार ऊपर ही चल रहा है और यह 33,000 के आंकड़े को पार करके 33,117.33 के रिकॉर्ड आंकड़े पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 10,340.55 पर पहुंचा।

सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक के शेयरों में 22.76 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तेजी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में देखी गई। 24 फीसदी तेजी के साथ यह सबसे ऊपर रहे। वहीं आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अगस्त-सितंबर के GST रिटर्न भरने में हुई देरी पर नहीं लगेगा जुर्माना

इनके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में बढ़त दिख रही है, जबकि एचडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सपाट ही रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें