महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्तूबर को हुए चुनावों के नतीजे आज यानी गुरुवार को घोषित किए जाने हैं, जिसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 265.66 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के बाद 39,324.49 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.15 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 11,667.25 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को एचसीएल टेक, यस बैंक, बजाज फिन्सर्व, एचडीएफसी, ब्रिटानिया, वेदांता लिमिटेड, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें ओएनजीसी, ग्रासिम, आईओसी, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, इंफ्राटे, गेल और बीपीसीएल के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो गुरुवार को ऑटो और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। वहीं मेटल, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 164.18 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 39,223.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 57.55 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 11,661.65 के स्तर पर था।
70.80 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 11 पैसे की बढ़त के बाद 70.80 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.91 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन 39058.83 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 39058.83 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11604 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
बुधवार को लाल निशान पर खुला हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 36.97 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 38,926.87 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.15 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,575.20 के स्तर पर खुला।