शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 100 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में जहां मंगलवार को गिरावट देखने को मिली थी, वहीं आज निफ्टी 11600 के पार चला गया।
सेंसेक्स 39058.83 अंक और निफ्टी 16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11604 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस बढ़त के बावजूद स्मॉल और मिड कैप में सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। तेल-गैस शेयरों में भी दबाव रहा। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
आज के करोबार में मेटल, मीडिया, रियल्टी शेयरों में दबाव देखने को मिला हैं जबकि निफ्टी का ऑटो इंडेक्स में 1.26 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.76 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.99 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.20 फीसदी और फाइनेशिंयल सर्विसेस इंडेक्स 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।