फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई काबू करने के लिए सरकार ने चीनी पर लगाया 20 फीसदी निर्यात शुल्क

Fri, 17 Jun 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
चीनी - फोटो : demo
विज्ञापन
महंगाई को काबू करने के लिए सरकार ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। चीनी की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने इसके निर्यात पर 20 फीसदी का निर्यात शुल्क लगा दिया है। चीनी की कीमतें बाजार में फिलहाल 40 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
विज्ञापन


सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब टमाटर, गेहूं और दाल सहित विभिन्न कमोडिटी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘चीनी की घरेलू कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार ने कच्चे, सफेद या रिफाइंड चीनी के निर्यात पर 20 फीसदी का निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय किया है।’

बयान के अनुसार, यह निर्णय सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) द्वारा अधिसूचित किया गया है। चीनी की वैश्विक कीमतों में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी को देखते हुए निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए यह शुल्क लगाया गया है। हालांकि, यह निर्यात शुल्क खाद्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित 25 फीसदी के मुकाबले कम है। वहीं बाजार के जानकारों ने सरकार के इस कदम को देर से उठाया कदम करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें