फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में मजबूत रुझान से सोना 15 रुपये ऊपर, सेंसेक्स में दिखी 260 अंकों की मजबूती

Fri, 22 Jun 2018 05:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों में मजबूती व स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा खरीद में तेजी के बीच सोना 15 रुपये मजबूत हुआ। सराफा बाजार में शुक्रवार को आई इस तेजी से सोना लगातार दो दिनों से देखी जा रही गिरावट से संभलकर 31,585 रुपये प्रति दस ग्राम का हो गया।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कम लिवाली के कारण चांदी 250 रुपये टूटकर 40,750 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.09 फीसदी चढ़कर 1,268 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया।

देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 15 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,585 रुपये व 31,435 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोने का भाव इससे पहले के दो दिनों में कुल 330 रुपये गिरा था।
विज्ञापन


35689 पर बंद हुआ सेंसेक्स
सेंसेक्स करीब 260 अंक की बढ़त के साथ 35,689.60 के स्तर पर और निफ्टी 80.75 अंक की तेजी के साथ 10,821.85 के स्तर पर बंद हुआ। ओपेक से मिल संकेतों से बाजार में आज हरियाली लौटती दिखी।

बैंकिंग फाईनेंस शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली और बैंक निफ्टी आज 250 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज 35741.2 का ऊपरी स्तर छूआ, तो निफ्टी ने 10,837.00 तक का स्तर छुआ।

उतार चढ़ाव वाले कारोबार के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 257 अंक से ज्यादा चढ़कर 35,689.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 10,800 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गया। 

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के कई दिन बाद कल घरेलू शेयर बाजारों में कुल मिला कर शुद्ध लि वाल रहने की रपट से बाजार में उत्साह था। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स सुबह गिर कर खुला । कारोबार के दौरान यह 35,344.49 अंक तक लुढ़कने के बाद अंतत : 257.21 अंक की तेजी दिखाता हुआ 35,689.60 अंक पर बंद हुआ। 

साप्ताहिक आधार सेंसेक्स व निफ्टी में लगातार पांचवें सप्ताह कुल मिला कर मजबूती दर्ज की गई और ये क्रमश: कुल मिला कर 67.46 अंक व 4.15 अंक लाभ में रहे।  दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.07 फीसदी बढ़कर 16539.84 के स्तर पर बंद हुआ है। आज मिडकैप शेयरों में भी जोश लौटा जिसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 46 फीसदी की बढ़त के साथ 15839.61 के स्तर बंद हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें