फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का बना रहे हैं मन, तो आज है बेहतरीन मौका, जानें कितना गिर गया दाम

Thu, 31 Mar 2022 09:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Update Today: गुरुवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.51 फीसदी गिरकर 51,510 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गई है, वहीं चांदी के दाम में जबरदस्त 1.10 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप सोने और चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास बेहतरीन मौका है। लेकिन घर ने निकलने से पहले कीमती धातुओं का ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बीते दिन की तेजी के बाद गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आई है। एमसीएक्स पर आज सोने की कीमत 0.51 फीसदी गिरकर 51,510 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गई है, वहीं चांदी के दाम में जबरदस्त 1.10 फीसदी की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव टूटकर 66,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।  

विज्ञापन


इस तरह चेक करते हैं शुद्धता
यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

यहां जानें अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें