सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112 अंक की तेजी लेते हुए 58,795 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांका ने 41 अंक उछलकर 17,539 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 112 अंक की तेजी लेते हुए 58,795 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांका ने 41 अंक उछलकर 17,539 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बीते कारोबार सत्र बुधवार को सेंसेक्स 740 अंक या 1.28 फीसदी की उछाल के साथ 58,684 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 147 अंक या 0.85 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,472 के स्तर पर बंद हुआ था।