फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में तेजी थमी, चांदी में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले जरूर देख लें लेटेस्ट रेट

Tue, 31 May 2022 10:03 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update In INR: एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव फिसलकर 51,043 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी का भाव भी 0.61 फीसदी टूटकर 61,503 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में बीते दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले सोने-चांदी के भाव में कितनी कमी आई है यह जान लेना फायदेमंद होगा। एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव फिसलकर 51,043 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया।  

विज्ञापन


चांदी की चमक भी पड़ी फीकी 
सोने के दाम में गिरावट के साथ ही चांदी का भाव भी 0.61 फीसदी टूट गया। इस कमी के बाद चांदी की कीमत कम होकर 61,503 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। यहां बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।  

इस तरह जानें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें