फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर मांग से सोने-चांदी की चमक फीकी, 50 रुपये लुढ़के

Wed, 22 Nov 2017 05:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold
विज्ञापन
विदेशों में मजबूती के रुख के बीच सराफा व्यापारियों द्वारा मांग में कमी से बुधवार को स्थानीय सराफा बाजार में सोने की कीमत 50 रुपये गिरकर प्रति 10 ग्राम 30,400 रुपये हो गई। वहीं, चांदी पर बिक्री का दबाव देखा गया और उसकी कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलोग्राम 40,350 रुपये रही। 
विज्ञापन


बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में सराफा व्यापारियों द्वारा मांग में कमी सोने पर भारी पड़ा, लेकिन विदेशों में बेहतर रुझानों ने इसकी कीमत को अधिक गिरने से रोका। 

सोमवार को भी गिर गई थी कीमतें
अंतर्राष्ट्रीय बाजर में सोमवार को पीली धातु 1.4 फीसदी लुढ़क गई थी। संतुलन प्रक्रिया के तहत आज सोने में तेजी देखी गई। सोना हाजिर 0.3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,280.46 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 4.8 डॉलर की बढ़त में 1,280.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
विज्ञापन


बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अब निवेशक अमरीकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के विवरण का इंतजार कर रहे हैं जब ब्याज दरों को स्थिर रखा गया था। बुधवार को जारी होने वाले विवरण से आने वाले समय में इस संबंध में फेड के रुख के बारे में और जानकारी मिल सकेगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर सोमवार को 2.3 प्रतिशत टूटी थी। मंगलवार को यह 0.2 प्रतिशत चमककर 16.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें