फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की, जानिए कीमत

Wed, 01 Sep 2021 11:12 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोना वायदा लगातार तीसरे दिन गिरकर 47,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.33 फीसदी गिरकर 63,156 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी के बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा लगातार तीसरे दिन गिरकर 47,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो यह 0.33 फीसदी गिरकर 63,156 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इस महीने सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा है। यह चार महीने के निचले स्तर, 45,600 रुपये पर आ गया था। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से अब भी 9105 रुपये नीचे है। अपने हालिया उछाल को जारी रखते हुए मंगलवार को रुपया 29 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 12 सप्ताह के उच्च स्तर, 73 पर बंद हुआ। भारत में सोने की कीमतों में 10.75 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी शामिल होता है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोना सपाट रहा। हाजिर सोने की कीमत 1,813.93 डॉलर प्रति औंस पर रही। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 23.88 डॉलर प्रति औंस पर रही। वहीं प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 1015.49 डॉलर पर रहा। मालूम हो कि डेल्टा वैरिएंट के मामले फैलने से बढ़ती चिंताओं के बीच व्यापारी और निवेशक सतर्क हैं। असमान वैश्विक आर्थिक सुधार और डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव से कीमती धातुओं की कीमत प्रभावित होती है। सोने को मुद्रास्फीति और मुद्रा की गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स चार माह के निचले स्तर, 1,000.26 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें