फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल

Tue, 01 Sep 2020 10:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

स्थिर वैश्विक दरों के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतें बढ़ गईं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.7 फीसदी चढ़कर 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया। लगातार तीसरे दिन सोने वायदा की कीमत बढ़ी है। वहीं चांदी की बात करें, तो एमसीएक्स पर चांदी वायदा 1.2 फीसदी उछलकर 71,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोना 300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया था, जबकि चांदी 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई थी। 7 अगस्त के 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर से सोना 4,000 रुपये से नीचे है।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदले गैस सिलिंडर, HDFC क्रेडिट कार्ड, लोन व हवाई सफर सहित ये नौ नियम
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण सोने की कीमतें लगभग दो सप्ताह के उच्च स्तर पर अपरिवर्तित रहीं। हाजिर सोना 1,968.98 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स दो साल के निचले स्तर पर 91.81 के करीब आ गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना कम महंगा हो गया।

यह भी पढ़ें: क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए कितनी हुई कीमत
विज्ञापन


अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी गिरकर 28.17 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 931.87 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी गिरकर 2,235.64 डॉलर हो गया।

इन कारकों से प्रभावित हो रहा दाम
इस संदर्भ में कोटक सेक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'गोल्ड वैश्विक स्तर पर बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों और यूएस-चीन के तनावों से समर्थन मिला है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वायरस के मामलों में बढ़ोतरी ने आर्थिक सुधार की स्थिरता पर संदेह पैदा किया है।' ब्रोकरेज ने कहा कि सोने की कीमत ईटीएफ गतिविधि, कमजोर उपभोक्ता मांग और वैश्विक इक्विटी बाजारों में निरंतर वृद्धि से प्रभावित हो रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें