फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में फिर तेजी, जानिए कितना हुआ दाम

Fri, 28 Aug 2020 10:49 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोने और चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पिछले सत्र में गिरावट के बाद भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.3 फीसदी उछलकर 51,071 प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी वायदा 0.7 फीसदी बढ़कर 65,673 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोना 900 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसला था, जबकि चांदी की कीमत 2,500 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुई थी। सात अगस्त को 56,200 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से भारत में सोने की कीमतें अस्थिर रही हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो पिछले सत्र में सोने की कीमतों में तेज गिरावट के बाद आज इसका दाम स्थिर रहा। पिछले सत्र में हाजिर सोना एक फीसदी से अधिक गिरा था, जबकि आज यह 0.1 फीसदी बढ़कर 1,929.94 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 27.01 डॉलर प्रति औंस हो गई और प्लैटिनम 0.7 फीसदी गिरकर 922.07 डॉलर रहा।

अमेरिकी फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने गुरुवार को अमेरिकी मौद्रिक नीति स्थापित करने के लिए एक दृष्टिकोण को रेखांकित किया, जिसने अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को बढ़ावा मिला। 
विज्ञापन


हालांकि, कोरोना वायरस की आर्थिक लागत पर चिंताओं ने सोने की कीमतों को समर्थन मिला। बेरोजगारी के लाभ के लिए नए दावे दाखिल करने वाले अमेरिकियों की संख्या पिछले सप्ताह लगभग 10 लाख हो गई थी।

भारत में इस वित्त वर्ष की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की छठी श्रृखला 31 अगस्त को खुलेगी। बॉन्ड का निर्गम मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत आधार पर तय किया जाता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड सप्ताह के अंतिम तीन दिनों के भाव के आधार पर इसे तय करता है। भारत सरकार की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें