फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: आज 269 रुपये महंगा हुआ सोना, 59700 के पार हुई एक किलो चांदी की कीमत

Tue, 05 Oct 2021 04:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु की कीमत 269 रुपये बढ़कर 45,766 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 630 रुपये बढ़कर 59,704 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई। आज पीली धातु में 269 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 45,766 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 45,497 रुपये प्रति 10 ग्राम था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोना प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी बढ़त 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 630 रुपये की बढ़त आई और इसकी कीमत 59,704 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,074 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,759 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.58 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रहा।

अगस्त में रिकॉर्ड 24239 करोड़ रुपये रहा रत्न-आभूषण निर्यात
मालूम हो कि देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात अगस्त, 2021 में बढ़कर रिकॉर्ड 24,239.81 करोड़ रुपये पहुंच गया। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने मंगलवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के लिए मांग बढ़ने और प्रवेश प्रतिबंधों पर रोक हटने से निर्यात बढ़ा है। अगस्त, 2020 में रत्न एवं आभूषण निर्यात 13,160.24 करोड़ और अगस्त, 2019 में 20,793.80 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, चीन और कई यूरोपीय देशों में मांग बढ़ने से आलोच्य महीने में कट एवं पॉलिश हीरे का निर्यात अगस्त, 2019 के मुकाबले 29.37 फीसदी बढ़कर 15,083.33 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, सोने के आभूषण का निर्यात 15.06 फीसदी घटकर 5,756.54 करोड़ रुपये रहा। जीजेईपीसी के चेयरमैन कोलिन शाह ने कहा कि रत्न एवं आभूषण निर्यात के मोर्चे पर 2021-22 में अब तक स्वस्थ सुधार दिख रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें