फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी: सस्ती हुई पीली धातु, 573 रुपये की गिरावट के साथ 59 हजार के नीचे पहुंचा चांदी का दाम

Tue, 28 Sep 2021 04:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आज पीली धातु की कीमत 54 रुपये गिरकर 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 573 रुपये गिरकर 58,961 रुपये प्रति किलोग्राम रही। 
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज पीली धातु में 54 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार,  पिछले सत्र में सोने का दाम 45,134 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय कीमत से सोना प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी गिरावट 
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 573 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 58,961 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,534 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,743 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 22.37 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

अप्रैल-जुलाई में आभूषण निर्यात बढ़कर 12.5 अरब डॉलर पर पहुंचा
अप्रैल से जुलाई 2021 के दौरान देश का रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.04 फीसदी बढ़ा और 12.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 2019-20 की समान अवधि में यह आंकड़ा 11.8 अरब डॉलर था। अमेरिका, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख निर्यात गंतव्य वाले बाजारों में निरंतर होने वाले सुधार से निर्यात में तेजी आई है। जीजेईपीसी ने बताया कि जुलाई में देश का निर्यात 18 फीसदी बढ़कर 3.36 अरब डॉलर रहा। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह 3.87 अरब डॉलर रहा था। सोने के आभूषणों का निर्यात 38.5 फीसदी कम होकर 2.41 अरब डॉलर रह गया। चांदी के आभूषणों का निर्यात बढ़कर 84.3 करोड़ डॉलर रहा।
विज्ञापन


देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें