फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 55 हजार के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी हुई 73 हजारी, जानें लेटेस्ट रेट

Wed, 09 Mar 2022 09:46 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold-Silver Latest Rate Update Today: सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। बुधवार को सोने की कीमत 1.67 फीसदी बढ़कर 55,128 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। दूसरी ओर चांदी के दाम मे भी आज तेल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका भाव गिरकर 2.15 फीसदी उछलकर 72,922 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।  

 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने और चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल आया है। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। आज सोने की कीमत 1.67 फीसदी बढ़कर 55,128 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। यानी आपको सोना खरीदने के लिए अपनी जेब का वजन बढ़ाना होगा और कम से कम 55 हजार रुपये रखना होगा। दूसरी ओर चांदी के दाम मे भी आज तेल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका भाव गिरकर 2.15 फीसदी उछलकर 72,922 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।  

विज्ञापन


18 महीने का उच्चतम स्तर
बता दें कि बुधवार को उछाल के बाद कीमती पीली धातु के दाम पिछले 18 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। यहां पर आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें