फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना छह साल के उच्च स्तर पर पहुंचा, 34400 के पार हुई कीमत

Fri, 21 Jun 2019 08:30 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

सोने का दाम शुक्रवार को घरेलू वायदा बाजार में छह साल के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को शरुआती कारोबार में सोने का भाव 34,468 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचा। यह पिछले छह साल का सबसे ऊंचा स्तर था। इससे पहले अगस्त 2013 में सोने का भाव 35,074 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंचा था। 

विज्ञापन


सोने में एक सप्ताह के भीतर साढ़े चार फीसदी का आया उछाल 29 अगस्त 2016 के बाद सबसे ज्यादा है, जब एक सप्ताह में सोने की कीमत 4 फीसदी चढ़ी थी। पीली धातु में यह तेजी विदेशी बाजार से प्रेरित है, जहां सोने की कीमत 1,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर है। वायदा बाजार में पिछले एक माह में सोने में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। 

सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ी 

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व बैंक ने बुधवार को हुई बैठक में जुलाई या सितंबर में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। जानकारों का मानना है कि डालर में कमजोरी, घटता मुनाफा और भूराजनीतिक तनाव के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है। ऐसे में सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बढ़ा है और इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 

सोना 280 रुपये महंगा, चांदी भी चमकी

सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को सोना 280 रुपये और मजबूत होकर 34,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर रहा। वैश्विक बाजारों के बेहतर रुख और आभूषण निर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने को मजबूती मिली।

उधर, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण चांदी भी 40 रुपये की बढ़त के साथ 39,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सोना 1,400 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया है। 

अमेरिका-इरान तनाव से रुपया 14 पैसे लुढ़का

खाड़ी देशों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 69.58 के स्तर पर बंद हुआ। विदेशी कारोबारियों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण भी रुपया कमजोर हुआ। अंतरबैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 69.75 के स्तर पर खुला। हालांकि, दिन के कारोबार में रुपये में कुछ सुधार हुआ। कारोबार के अंत में यह 14 पैसे लुढ़ककर 69.58 के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू मुद्रा बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 69.44 के स्तर पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें