फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price Today: सोने की कीमत में तेजी, चांदी का दाम हुआ कम

Wed, 18 Mar 2020 04:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
विज्ञापन

बुधवार को सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में 311 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 40,241 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त और मांग में तेजी से सोने की कीमत ज्यादा हुई है। 

विज्ञापन


वायदा बाजार में सोना 40515 रुपये 
एमसीएक्स पर सोना सुबह लगभग 9.25 बजे 45 रुपये की तेजी के साथ 40289.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में जून 2020 के लिए सोना 65.00 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 40515.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था। चांदी के दामों में एमसीएक्स पर 518 प्रति किलो की तेजी देखी गई। तेजी के बाद चांदी 35971.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

चांदी की कीमत में गिरावट 
चांदी की बात करें, तो आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 468 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का दाम 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन


इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 311 रुपये से महंगा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमत बढ़ी है। साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,490 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 12.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। सोने में 80 रुपये की गिरावट आई थी। गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 39,719 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में 734 रुपये की गिरावट आई। इस गिरावट से चांदी का दाम 35,948 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 80 रुपये से सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,483 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 12.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें