फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रभाव: तीन साल के निचले स्तर पर बाजार, 1800 अंक फिसला सेंसेक्स

Wed, 18 Mar 2020 03:09 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखी गई। 
  • सेंसेक्स 490.75 अंक की बढ़त के साथ 31,069.84 के स्तर पर खुला था। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 26 पैसे की बढ़त के बाद 73.98 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। पिछले कई दिनों से बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी था। लेकिन आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 490.75 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 31,069.84 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153.30 अंक यानी 1.71 फीसदी की बढ़त के साथ 9120.35 के स्तर पर खुला। शेयर बाजार तीन साल के निचले स्तर पर है।

विज्ञापन




दिनभर के अपडेट्स
3.04 PM -
शेयर बाजार में भारी गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स में 1814.56 अंक की गिरावट आई और यह 28,764.53 पर पहुंचा। निफ्टी 429.55 अंक गिरकर 8,538.50 पर कारोबार कर रहा है। 
12.57 PM - सेंसेक्स में 1289.51 अंक की गिरावट देखी गई और यह 29,289.58 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 359.85 अंक की गिरावट के बाद 8,607.20 के स्तर पर है। 
विज्ञापन

12.16 PM - सेंसेक्स 1024.99 अंकों की गिरावट के बाद 29,554.10 के स्तर पर पहुंच गया है। एनएसई का निफ्टी 302.20 अंक फिसलकर 8,664.85 के स्तर पर पहुंच गया है। 
11.48 AM - सेंसेक्स और निफ्टी में फिर भारी गिरावट देखी गई। 837.62 अंक ( -2.74 फीसदी ) गिरकर सेंसेक्स 29,741.47 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी की बात करें, तो इसमें 238.15 अंक ( -2.66 फीसदी ) की गिरावट आई और यह 8,728.90 के स्तर पर पहुंच गया।
11.07 AM - 516.25 अंक की गिरावट के बाद सेंसेक्स 30,062 और 158.55 अंक की गिरावट के बाद निफ्टी 8,808.50 के स्तर पर है।
10.04 AM - सेंसेक्स 393.38 अंक फिसलकर 30,185.71 के स्तर पर है। निफ्टी में 122.45 अंक की गिरावट देखी गई और यह 8,844.45 के स्तर पर है। मार्च 2017 के बाद निफ्टी पहली बार इस स्तर पर नजह आया।
9.35 AM - बाजार के खुलते ही इसमं गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 47.43 अंक ( -.016 फीसदी ) गिरकर 30,531 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 18.85 अंक ( -0.21 फीसदी ) की गिरावट के बाद 8,948.20 के स्तर पर पहुंचा।

घरेलू बाजार में इसलिए आई गिरावट
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 147 हो गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। इनमें 122 भारतीय हैं और 25 विदेशी शामिल हैं। 14 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, वहीं, तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सेना में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। इससे बाजार में कई दिनों से उथल-पुथत का दौर जारी है।

शुरुआती कारोबार में इसलिए आई थी बढ़त
दरअसर भारत, दक्षिण कोरिया और रूस को छोड़कर दुनिया के बाकी बाजारों में मंगलवार को तेजी रही थी। इसकी वजह से आज घरेलू बाजार बढ़त पर खुला था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1,048 अंक ( 5.20 फीसदी ) ऊपर चढ़कर 21,379.30 पर बंद हुआ था। इसी तरह, नैस्डैक कंपोजिट 430 अंक ऊपर 7,334 पर और एसएंडपी 5.99 फीसदी या 143 अंक ऊपर 2,529.17 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन बाद में घरेलू बाजार लाल निशान पर पहुंच गया।

निम्नलिखित कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले

  • जी लिमिटेड ( 7.02 फीसदी )
  • इंफोसिस ( 3.79 फीसदी )
  • इंडसइंड बैंक ( 3.78 फीसदी )
  • वेदांता लिमिटेड ( 3.60 फीसदी )
  • सन फार्मा ( 3.58 फीसदी )
  • विप्रो ( 3.03 फीसदी )
  • टाटा स्टील ( 3.01 फीसदी )
  • टीसीएस ( 2.91 फीसदी )
  • एचसीएल टेक ( 2.80 फीसदी )

निम्नलिखित कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले

  • नेस्ले इंडिया ( -0.72 फीसदी )
  • कोटक महिंद्रा बैंक ( -0.56 फीसदी )
  • ग्रासिम ( -0.30 फीसदी )
  • डॉक्टर रेड्डी ( -0.22 फीसदी )

यस बैंक के शेयर में जबरदस्त बढ़त
इस बीच आज यस बैंक का शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। यह 9.47 बजे 18.40 अंक यानी 31.37 फीसदी बढ़कर 77.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में यह 64.50 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 58.65 के स्तर पर बंद हुआ था। महज सात दिनों में यस बैंक का शेयर 1484 फीसदी बढ़ा है। बता दें कि यस बैंक के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। यस बैंक ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 18 मार्च शाम 6 बजे के बाद ग्राहक अपने खाते से सामान्य लेन-देन कर सकेंगे। बैंक के खाताधारक सभी 1,132 शाखाओं से लेनदेन कर सकेंगे। पिछले सप्ताह आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की थी। इसलिए पिछले कुछ दिनों से यस बैंक के शेयर में उछाल दर्ज किया जा रहा है। मालूम हो कि 6 मार्च को बैंक के शेयर 5.55 रुपये तक पहुंच गए थे। यस बैंक के शेयर 17 मार्च को तेजी के साथ 63.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए थे। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों में 1,038 फीसदी की तेजी आई है।
 

73.98 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 26 पैसे की बढ़त के बाद 73.98 के स्तर पर खुला। जबकि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.24 के स्तर पर बंद हुआ था।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 389.75 अंक यानी 1.27 फीसदी की बढ़त के बाद 30,968.84 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 121.40 अंक यानी 1.35 फीसदी की गिरावट के बाद 9,088.45 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन ऐसा था शेयर बाजार का हाल
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 129.43 अंक यानी 0.41 फीसदी की ढलान के साथ 31,260.64 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 88 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 9285.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.31 बजे इसमें बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 597.04 अंक (1.90 फीसदी) की बढ़त के बाद 31,987.11 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 191.70 अंक (2.08 फीसदी) की तेजी के बाद 9,389.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

मंगलवार को 810 अंक लुढ़ककर बंद हुआ था सेंसेक्स हालांकि बाद में मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 810.98 अंक यानी 2.58 फीसदी की गिरावट के बाद 30,579.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 230.70 अंक यानी 2.51 फीसदी की गिरावट के बाद 8,966.70 के स्तर पर बंद हुआ था। मार्च 2017 के बाद निफ्टी पहली बार 9,000 के नीचे पहुंचा था। ट्रेडर्स के मुताबिक, विदेशी निवेशकों की तरफ से भारी बिकवाली और रुपये में कमजोरी के चलते भारतीय बाजारों में दबाव बना रहा। मंगलवार को शेयर बाजार तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, सत्र के पूर्वार्द्ध के दौरान अच्छी खरीदारी से बाजार में तेजी रही, लेकिन कोरोना के चलते मंदी की आशंकाओं से फिर बिकवाली का दबाव कायम हो गया और बढ़त कायम नहीं रह सकी। आखिरी घंटे में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली थी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें