सोने की कीमतों में दो हफ्ते से तेजी का रुख बना हुआ है। शनिवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 245 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 27,425 रुपये पर पहुंच गईं।
सोने की यह कीमत तीन महीने में सबसे अधिक है। पिछले 12 दिनों में सोने की कीमतों में 2,200 रुपये की तेजी आई है।
मजबूत वैश्विक रुझानों के अलावा आभूषण निर्माताओं द्वारा शादी के सीजन की मांग पूरी करने के लिए भारी खरीदारी के कारण सोने की कीमतें बढ़त के साथ इस स्तर पर पहुंची हैं।