दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 289.26 अंकों की गिरावट के साथ 39452.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.70 अंकों की गिरावट के साथ 11823.30 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को वेदांता, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा और पावर ग्रिड के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, जी एंटरटेनमेंट और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं।
शुक्रवार को इंडसइंड बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई। 4.59 फीसदी की गिरावट के बाद शुक्रवार को इंडसइंड बैंक का शेयर 1420.50 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो दिनभर के कारोबार के बाद सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो, बैंक, एनर्जी, फार्मा, आईटी और इंफ्रा शामिल हैं।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.28 अंकों की गिरावट के साथ 39719.08 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.60 अंकों की गिरावट के बाद 11897.40 के स्तर पर खुला था।