चांदी वायदा कीमतों में 0.32 फीसदी की तेजी
बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने की डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 116 रुपये अर्थात 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 36,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 25,839 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने चांदी कीमतों में तेजी आने का श्रेय व्यापारियों की ताजा लिवाली को दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 14.79 डॉलर प्रति औंस हो गयी।