फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी 200 रुपये उछली

Tue, 23 Jan 2024 07:17 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 75,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में सोना 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 200 रुपए की बढ़त के साथ 75,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 100 रुपये की तेजी के साथ 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई।"

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,028 डॉलर प्रति औंस और 22.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में अशांति के कारण सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में खरीदारी से मंगलवार को सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें