फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें सपाट, देश की राजधानी में ये है भाव

Mon, 01 Jan 2024 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: देश की राजधानी में सोमवार को सोने का भाव 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। चांदी भी इस दौरान 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।
 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा। चांदी भी इस दौरान 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 63,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रही।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''अंतरराष्ट्रीय बाजार से ताजा संकेतों के अभाव में घरेलू बाजारों में सोने की कीमतो में कोई बड़ा फरबदल नहीं हुआ। एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने का फरवरी अनुबंध 101 रुपये की बढ़त के साथ 63,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।"

हालांकि, एक्सचेंज पर चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत 74 रुपये की गिरावट के साथ 74,356 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर शुक्रवार को 2,063 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सोमवार को नए साल की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें