Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये टूटकर 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 700 रुपये टूटकर 75,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये टूटकर 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,900 रुपये पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 700 रुपये टूटकर 75,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत गिरावट के साथ क्रमश: 1,981 डॉलर प्रति औंस और 22.70 डॉलर प्रति औंस रह गई। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव आठ डॉलर की गिरावट के साथ 1,981 डॉलर प्रति औंस रह गया।
अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों में मंगलवार को नवंबर में थोड़ी तेजी आने के बाद कॉमेक्स पर सोना कई सप्ताह के निचले स्तर के करीब कारोबार करता दिखा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि कारोबारी अब फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणी का इंतजार कर रहे हैं।