Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये गिरकर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 75,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये गिरकर 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 75,750 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,989 डॉलर प्रति औंस और 22.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव छह डॉलर की गिरावट के साथ 1,989 डॉलर प्रति औंस रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंसों) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले कारोबारी बड़े दांव लगाने में सतर्कता बरत रहे हैं।