Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 900 रुपये टूटकर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी 200 रुपये सस्ता होकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 900 रुपये टूटकर 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी 200 रुपये सस्ता होकर 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के सकारात्मक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिफल और डॉलर में तेजी से सोमवार के सत्र में सोने की कीमतें तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं।
वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,995 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.98 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,995 डॉलर प्रति औंस रह गया।
विज्ञापन
कारोबारियों का अनुमान है कि पिछले सप्ताह सोने के रुख में तेज बदलाव के बाद आने वाले समय में सोने की कीमतों में मंदी बने रहने का अनुमान है। गांधी ने कहा कि हालांकि अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जारी होने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक जैसे वृहद घटनाक्रमों का इस सप्ताह सोने की कीमत पर असर पड़ेगा।