फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपये की तेजी, चांदी 78200 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर स्थिर

Tue, 28 Nov 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी की कीमत 78,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी की कीमत 78,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव मंगलवार को 100 रुपये की तेजी के साथ  62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
   
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.60  डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। गांधी ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव चार डॉलर की तेजी के साथ 2,014 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें