फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 750 रुपये महंगा होकर 61500 पार, चांदी भी 500 रुपये उछली

Fri, 20 Oct 2023 06:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 750 रुपये की तेजी के साथ 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 500 रुपये उछलकर 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच दिल्ली सराफा बाजार में सोना शुक्रवार को 750 रुपये महंगा होकर 61,500 रुपये के पार पहुंच गया और 61,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। चांदी भी 500 रुपये महंगी होकर 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी आई। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में संकट को देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं और सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों में निवेश कर रहे हैं। इसलिए, कॉमेक्स पर सोना उछलकर करीब चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,980 डॉलर प्रति औंस और 23.20 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक अशांति की चिंताओं के कारण कॉमेक्स स्पॉट सोना शुक्रवार को लगभग चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


बाजार तीसरे सत्र भी टूटा 2.06 लाख करोड़ डूबे
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख व कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। सेंसेक्स 231 अंक से अधिक टूट गया। अमेरिकी बॉन्ड रिटर्न में मजबूती व विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार पर असर पड़ा। इससे सेंसेक्स 231.62 अंक गिरकर 65,397.62 पर बंद हुआ। दिन में यह 320.63 अंक तक लुढ़क गया था। निफ्टी 82.05 अंक टूटकर 19,542.65 पर बंद हुआ। निवेशकों की पूंजी 2.06 लाख करोड़ घटकर 318.89 लाख करोड़ रुपये रह गई। सेंसेक्स की 30 में 20 कंपनियों के शेयर नुकसान में बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें