फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 74150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 150 रुपये कमजोर पड़ी

Wed, 21 Aug 2024 05:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी और चीन की मजबूत मांग के बीच वैश्विक व्यापारी और उपभोक्ता कीमती धातु पर अपना दांव लगाना जारी रखे हुए हैं। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। वहीं, चांदी की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। मंगलवार को पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 1,400 रुपये उछलकर 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले सत्र में 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वैश्विक बाजार में कॉमेक्स सोना 6.10 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,544.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक मोहम्मद इमरान ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच मंगलवार को नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सोना...अब भी 2,500 डॉलर से ऊपर कारोबार कर रहा है।" 

अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी और चीन की मजबूत मांग के बीच वैश्विक व्यापारी और उपभोक्ता कीमती धातु पर अपना दांव लगाना जारी रखे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी भी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 30.03 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक, कमोडिटीज, सौमिल गांधी ने कहा, "व्यापारी अब बुधवार को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की नवीनतम बैठक के मिनटों का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकता है।" 
विज्ञापन


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी, कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, ब्याज दरों में कटौती की मात्रा का अनुमान लगाने के लिए जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर निवेशकों का ध्यान केंद्रित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें