फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 400 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी की कीमतों में 800 रुपये का उछाल

Fri, 16 Aug 2024 06:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi ke Bav: शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 400 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 400 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को यह कीमती धातु 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कॉमोडिटी मार्केट बंद थे। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत 800 रुपये की तेजी के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी, जो पिछले बंद में 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपये टूटकर 72,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में यह 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक मोर्चे पर कॉमेक्स सोना 8.50 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,500.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण शुक्रवार को सोने में थोड़ी तेजी आई, जिससे कीमती धातुओं को समर्थन मिला। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "गुरुवार को जारी मजबूत अमेरिकी खुदरा बिक्री और बेरोजगारी के आंकड़ों से उपभोक्ता खर्च बढ़ने का संकेत मिलता है, इससे अमेरिका में मंदी के जोखिम की चिंता कम हो गई है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं हैं। इससे आने वाले समय में कीमती धातु की कीमतें स्थिर रह सकते हैं।" हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 28.66 डॉलर प्रति औंस पर कमजोर रही। 

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा, "गुरुवार को कॉमेक्स सोना 0.5 प्रतिशत बढ़कर 2,492.4 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, क्योंकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति में कमी और मजबूत खुदरा बिक्री के साथ मिश्रित अमेरिकी आंकड़ों ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पथ पर कोई नई जानकारी नहीं दी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें