फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 100 रुपए टूटा, चांदी 300 रुपये कमजोर हुई

Mon, 13 May 2024 08:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 300 रुपए टूटकर 85,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
Gold Silver Price - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले सत्र में सोना 73,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 300 रुपए टूटकर 85,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 100 रुपये की गिरावट के साथ 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 13 डॉलर की गिरावट के साथ 2,347 डॉलर प्रति औंस रह गया। सोने ने कमजोर नोट पर कारोबार शुरू किया क्योंकि व्यापारियों ने महत्वपूर्ण अमेरिकी मुद्रास्फीति रिपोर्ट से पहले बिकवाली की।"

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत भी मामूली गिरावट के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 28.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें