फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 50 रुपये फिसला, चांदी 430 रुपये उछली

Tue, 02 Apr 2024 06:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस दौरान चांदी की कीमत 430 रुपए की तेजी के साथ 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 68,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पिछले सत्र में सोना 68,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमत 430 रुपए की तेजी के साथ 79,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 78,570 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड का भाव दो डॉलर की गिरावट के साथ 2,255 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

पिछले सत्र में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद, मंगलवार को सोने की कीमतें थोड़ी पीछे हट गईं, क्योंकि व्यापारियों ने ठोस अमेरिकी विनिर्माण आंकड़ों के बाद ब्याज दरों को कम करने के अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर संदेह करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''इस बीच अमेरिकी डॉलर सूचकांक पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया।"

हालांकि, चांदी का भाव 25.55 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। चांदी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 25.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी।

गांधी ने कहा कि व्यापारियों के अनुसार सर्राफा बाजार की कीमतें सकारात्मक रूप से ऊपरी स्तरों पर बनी रहेंगी। उनका अनुमान है कि कॉमेक्स स्पॉट गोल्ड में 2,270 डॉलर के स्तर को पार करने के बाद तेजी का रुख फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें