फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 400 रुपये फिसली

Tue, 20 Feb 2024 06:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये टूटकर 62,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 400 रुपए की गिरावट के साथ 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपये टूटकर 62,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान चांदी भी 400 रुपए की गिरावट के साथ 75,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान यह 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिसमें) सौमिल गांधी के अनुसार, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई और यह 62,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा।" 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 2 डॉलर की गिरावट के साथ 2,018 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी का भाव भी गिरावट के साथ 23.01 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 23.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

गांधी ने कहा कि बुधवार को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्यौरे जारी होने हैं इस कारण व्यापारी सतर्क बने रहे। इससे ब्याज दरों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख का अंदाजा लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें