फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में फीकी रही सोने की चमक, 33 फीसदी कम हुआ आयात

Mon, 04 Nov 2019 02:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

इस फेस्टिव सीजन में भारत में सोने की चमक फीकी रही। लगातार चौथे महीने सोने के आयात में कमी आई है। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से इसकी मांग भी कम हुई है। सोमवार को सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 

सोने के आयात में 33 फीसदी की कमी

आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर माह में नई दिल्ली में 38 टन सोने का आयात हुआ है। पिछले साल से तुलना करें, तो यह 33 फीसदी कम है। अक्तूबर 2018 में 57 टन सोने का आयात हुआ था। 

184 करोड़ डॉलर के सोने का हुआ आयात

हालांकि, सोने की कीमत के आधार पर तुलना करें, तो इस साल अक्तूबर में 184 करोड़ डॉलर के सोने का आयात हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 176 करोड़ डॉलर सोने का आयात हुआ था। 

सितंबर में भी आयात में आई थी कमी

सितंबर में भारत का सोने का आयात उससे पिछले तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्वैलर्स ने मांग कम होने के कारण अपनी खरीदारी में कटौती की थी।

धनतेरस में कम हुई सोने की बिक्री

आमतौर पर भारत में धनतेरस और दीपावली के आस-पास सोने की बिक्री ज्यादा होती है। लेकिन एक अनुमान के अनुसार, इस साल धनतेरस में सोने की बिक्री 40 फीसदी कम हुई है।

धनतेरस में बिका 6,000 किलो सोना

खुदरा व्यापारियों के संगठन के अनुसार, इस साल धनतेरस में करीब 6,000 किलो सोने की बिक्री हुई। वहीं 2018 में धनतेरस पर 17,000 किलो सोने की बिक्री हुई थी। स्वर्ण व्यापारियों के अनुसार, इस साल का धनतेरस पर व्यापार पिछले 10 साल में सबसे अधिक खराब रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें