फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर स्थानीय मांग से 430 रुपये गिरा सोना, चांदी भी कमजोर, 156 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Wed, 16 May 2018 05:06 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gold
विज्ञापन

स्थानीय आभूषण निर्माताओं द्वारा मांग में गिरावट के बीच कमजोर वैश्विक संकेतों से बुधवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 430 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम 32,020 रुपये रहा। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं द्वारा उठान में कमी से चांदी की कीमत 250 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलोग्राम 40,650 रुपये रही। 

विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण निर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं द्वारा मांग में कमी भी सोने की कीमतों पर भारी पड़ी। अमेरिकी बांड यील्ड में बढ़ोतरी तथा डॉलर की मजबूती की वजह से न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना प्रति औंस 1,300 डॉलर के स्तर से नीचे आ गया। सोने की कीमत प्रति औंस 1,290.30 डॉलर रही। वहीं, चांदी की कीमत 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ प्रति औंस 16.24 डॉलर रही। 
 
दिल्ली में यह रहा भाव
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी तथा 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 430 रुपये की गिरावट के साथ प्रति 10 ग्राम क्रमश: 32,020 रुपये तथा 31,870 रुपये रही। मंगलवार को सोने में 165 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


कर्नाटक की वजह से सेंसेक्स में गिरावट
कर्नाटक में सरकार बनाने पर अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों द्वारा जारी बिकवाली के कारण बुधवार को बीएसई के सेंसेक्स में 156 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 156.06 अंकों की गिरावट के साथ 35,387.88 पर बंद हुआ। मंगलवार को कर्नाटक चुनाव के नतीजे में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने पर सेंसेक्स में शुरू में 400 से अधिक अंकों का उछाल दखा गया था, लेकिन कांग्रेस का जेडीएस के साथ नाता जोड़ने सरकार बनाने का दावा करने पर यह हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी 60.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,741.10 पर बंद हुआ। व्यापार घाटा अप्रैल में बढ़कर 13.7 अरब डॉलर पर पहुंचने से भी बाजार में गिरावट को बल मिला। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच वार्ता टूटने से उस क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच अमेरिका और अन्य एशियाई बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें