Gold Silver Latest Price Today: एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को टूट गया। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.14 फीसदी की गिरावट आई। इस कमी के बाद सोने का दाम गिरकर 48,173 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी कमजोर पड़ी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को टूट गया। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.14 फीसदी की गिरावट आई। इस कमी के बाद सोने का दाम गिरकर 48,173 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही आज चांदी की चमक भी कमजोर पड़ी है। इसकी कीमत में 0.19 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद चांदी का ताजा भाव कम होकर 61,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।