फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजार में तोड़ा रिकॉर्ड, दिसंबर में 68,663 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 31 Dec 2023 06:00 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली

सार

दिसंबर में निवेश का नया रिकॉर्ड बनने का सबसे बड़ा कारण तीन राज्यों में भाजपा की विजय है। इसका संकेत यह है कि अगले साल आम चुनाव में पार्टी को तीसरी बार बहुमत मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था में तेजी बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स - फोटो : a
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया है। दिसंबर में अब तक इन्होंने इक्विटी में कुल 66,135 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उदारीकरण के बाद वित्त वर्ष 1992-92 में इन निवेशकों ने भारतीय बाजार में निवेश की शुरुआत की थी। तब से अब तक किसी एक महीने में यह सर्वाधिक निवेश है। इससे पहले दिसंबर, 2020 में कोरोना के समय सर्वाधिक 62,016 करोड़ का निवेश हुआ था।

दिसंबर में निवेश का नया रिकॉर्ड बनने का सबसे बड़ा कारण तीन राज्यों में भाजपा की विजय है। इसका संकेत यह है कि अगले साल आम चुनाव में पार्टी को तीसरी बार बहुमत मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था में तेजी बने रहने की उम्मीद है। अब तक बड़े निवेश में अगस्त, 2022 में 51,204 करोड़, अगस्त, 2020 में 47,080 करोड़, नवंबर, 2020 में 60,358 करोड़ और इस साल जून में 47,148 करोड़ रुपये का निवेश था।

डेट में भी आकर्षण

विज्ञापन

एफआईआई के लगातार निवेश से सेंसेक्स ने 72,000 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डेट में भी एफआईआई निवेश इस साल 68,663 करोड़ रहा है। दरअसल, जेपी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड को शामिल करेगा। इससे विदेशी निवेशक डेट में निवेश बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें