सरकार ने एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी कर दी है। दो महीने में एक्साइज ड्यूटी में की गई यह तीसरी बढ़ोतरी है।
इस कदम से सरकार को चालू वर्ष के दौरान 4300 करोड़ रुपये हासिल होंगे। हालांकि इस कदम से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें नहीं बढ़ेंगी, क्योंकि इसे पहले ही समायोजित किया जा चुका है।