फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: बिकवाली के चलते शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 77 अंक फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Fri, 28 Jan 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: शुक्रवार को बिकवाली के दबाव में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 57,200 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी मामूली 5 अंकों की कमी के साथ 17,104 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद दिनभर हरे निशान पर कारोबार करने के बाद आखिरकार अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बिकवाली के दबाव में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 77 अंक की गिरावट के साथ 57,200 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी मामूली 5 अंकों की कमी के साथ 17,104 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार सुस्ती तोड़ते हुए हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स ने 400 अंक उछलकर कारोबार की शुरुआत की थी, जबकि निफ्टी 17,200 के ऊपर खुला था। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 581 अंक टूटकर 57,276 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 125 अंक की गिरावट लेकर 17,152 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें