फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने का दाम हुआ कम, चांदी की चमक मामूली बढ़ी, यहां जानें अपने शहर का ताजा भाव

Fri, 28 Jan 2022 10:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update: अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले आपके लिए सोने और चांदी का ताजा भाव जान लेना फायदेमंद है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में मामूली कमी आई, जबकि चांदी का दाम थोड़ा सा उछल गया। सोने की कीमत में आज 0.02 फीसदी की तेजी आई है। इसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 47,900 रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले आपके लिए सोने और चांदी का ताजा भाव जान लेना फायदेमंद है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत में मामूली कमी आई, जबकि चांदी का दाम थोड़ा सा उछल गया। सोने की कीमत में आज 0.02 फीसदी की तेजी आई है। इसके बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 47,900 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी की कीमत 0.08 फीसदी उछलकर 61,995 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें