फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devyani International IPO: शेयर बाजार में शानदार एंट्री, अंत में लाल निशान पर हुआ बंद

Mon, 16 Aug 2021 04:04 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। 
विज्ञापन
devyani international ipo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड (DIL) का शेयर आज घरेलू बाजार में करीब 57 फीसदी की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। इसका प्राइस बैंड 86 से 90 रुपये तय किया गया था। यह सब्सक्रिप्शन के लिए चार अगस्त 2021 से छह अगस्त 2021 तक खुला था। 

विज्ञापन


141 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ शेयर
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर देवयानी इंटरनेशनल का शेयर 56.66 फीसदी के उछाल के साथ 141 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 56.55 फीसदी की बढ़त के साथ 140.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। मालूम हो कि देवयानी इंटरनेशनल के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 116.71 गुना अभिदान मिला था।

123.35 के स्तर पर हुआ बंद
कारोबार के अंत में बीएसई पर देवयानी इंटरनेशनल का शेयर 12.52 फीसदी (17.65 अंक) की गिरावट के साथ 123.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह एनएसई पर 122.60 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 14,833.13 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


1,838 करोड़ रुपये का था आईपीओ
यह आईपीओ 1,838 करोड़ रुपये का था और इसके तहत 440 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए। निवेशक कम से कम 165 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 165 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते थे। कुल ऑफर का 75 फीसदी तक योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए और 15 फीसदी गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित थे।

कंपनी के 155 शहरों में 655 स्टोर
मौजूदा समय में कंपनी के 155 शहरों में 655 स्टोर हैं। इसकी शुरुआत 1991 में हुई थी। यह यम ब्रांड्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। यम ब्रांड्स पिज्जा हट, केएफसी और टैको बेल जैसे कई ब्रांडों को भारत में चलाती है। मालूम हो कि देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड स्विगी पर सूचीबद्ध होने वाली सबसे पहली क्विक सर्विस रेस्टोरेंट कंपनी है। इसके अलावा यह जोमैटो पर भी सूचीबद्ध है। 

आज इन कंपनियों के शेयर भी हुए सूचीबद्ध
विंडलास बायोटेक का शेयर 460 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 439 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी के आईपीओ को 22.4 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें कंपनी ने 61.26 लाख शेयर्स जारी किए थे। कृष्णा डायग्नोस्टिक का शेयर 954 रुपये के मुकाबले बीएसई पर 1025 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी ने इसके जरिए 1,213 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही आज एक्सारो टाइल्स का शेयर भी सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का आईपीओ 22.68 गुना भरा गया था। आईपीओ में कंपनी ने 1.14 करोड़ शेयर जारी किए थे। 120 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले आज यह 126 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें