होली की छुट्टियों के बाद सोमवार को खुले शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सेंसेक्स 132 अंकों की गिरावट के साथ 29,316.54 के स्तर पर खुला।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही सेंसेक्स 604 अंकों की गिरावट के साथ 28,844.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, सुबह 46 अंकों की गिरावट के साथ 8,891 के स्तर पर खुला निफ्टी 181 अंकों की गिरावट के साथ 8,756.75 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को अमेरिका में बेहतर जॉब डेटा आया है, जिसके चलते अब जल्द ही ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान है। इसी डर से सहमे बाजार में ये भारी गिरावट देखने को मिली है।