फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपल की चांदी: भारत और लैटिन अमेरिका में दोगुनी बिक्री से कंपनी ने कमाए 81 अरब डॉलर

Thu, 29 Jul 2021 07:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • 39.5 अरब डॉलर हिस्सेदारी अकेले आईफोन की है कुल बिक्री में
विज्ञापन
Apple iPhone XR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीमियम मोबाइल आईफोन की निर्माता कंपनी एपल ने भारत और लैटिन अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त बिक्री के दाम पर जून तिमाही में 81.4 अरब डॉलर का कारोबार किया। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को बताया कि भारत में उसकी बिक्री पिछले साल से दोगुनी हो गई।

विज्ञापन


कुक के अनुसार, जून तिमाही में एपल को 21.7 अरब डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि में 11.2 अरब डॉलर था। कंपनी की कुल बिक्री में 39.5 अरब डॉलर हिस्सेदारी आईफोन की है, जबकि शेष कमाई मैक, आईपैड, स्मार्टवाच, ईयरफोन व अन्य होम प्रोडक्ट की है। भारत में 2020 के दौरान कंपनी का कारोबार 93% बढ़ा, जबकि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में यह 171% से ज्यादा रहा।

कंपनी की कुल बिक्री में 39.5 अरब डॉलर हिस्सेदारी अकेले आईफोन की है, जबकि शेष कमाई मैक, आईपैड, स्मार्टवाच, ईयरफोन व अन्य होम प्रोडक्ट की है। भारत में 2020 के दौरान कंपनी का कारोबार 93 फीसदी बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें