भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से गुरुवार को अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों ही अभी तक के अपने उच्चतम ऊंचाई पर खुले।
सेंसेक्स 157.81 अंक चढ़कर 33376 पर खुला और अभी तक इसमें 244.99 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई है। अभी तक सेंसेक्स अपने दिन के सबसे अधिक हाई लेवल 33463.80 अंक को छुआ। वहीं दूसरी तरफ एनएसई का निफ्टी भी 55.5 अंक बढ़कर 10358 पर खुला और इसमें 65.3 अंकों की तेजी देखी गई।
पढ़ें- एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, रिलायंस की मार्केट कैप 6 लाख करोड़ के पार
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, सेंसेक्स इस महीने 40 हजार के पार जा सकता है। हालांकि आज की तेजी के लिए ये प्रमुख कारण सामने आए हैं, जिनकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई।
यूएस मार्केट में दिखी रिकॉर्ड क्लोजिंग
अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को सुबह बंद होते वक्त अच्छी क्लोजिंग देखी गई। डाओ जांस, एसएंडपी500 और नैस्डेक दोनों ही अच्छी तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.03 फीसदी, एसएंडपी500 0.14 फीसदी और नैस्डेक 0.32 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।
एप्पल का बढ़ा मार्केट कैप
एप्पल आईफोन
अमेरिकी शेयर बाजार में एप्पल का बुधवार को पहली बार मार्केट कैप 900 बिलियन डॉलर के पार चला गया। इसके साथ ही वीडियो गेम बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखी गई।
जीएसटी काउंसिल की बैठक
आज से गुवाहाटी में जीएसटी काउंसिल की दो दिनों की बैठक शुरू हो गई है, जिसके अच्छे नतीजें आने की उम्मीद है। काउंसिल 160 वस्तुओं और सर्विस पर टैक्स में 10 फीसदी तक कटौती कर सकती है, जिससे काफी चीजें सस्ती हो जाएंगी। इसमें एसी रेस्टोरेंट, प्लास्टिक फर्नीचर और दैनिक उपयोग की काफी वस्तुओं पर दाम घटने की उम्मीद है।
आएंगे कई बड़ी कंपनियों के नतीजे
कई बड़ी कंपनियां गुरुवार को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली हैं, जिनसे उम्मीद है कि यह बढ़िया प्रदर्शन करेंगी। जिन कंपनियों के आज नतीजे घोषित होंगे उनमें एनएचपीसी, जेएसपीएल, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड, इंडिया सीमेंट, वी मार्ट रिटेल, ऐपटेक, बजाज इलेक्ट्रिकल्स शामिल हैं।
रुपये में दिखी 11 पैसे की मजबूती
रुपये के मुकाबले डॉलर में गुरुवार को 11 पैसे की मजबूती देखी गई और यह 64.85 पैसे पर खुला। रुपये में हो रही मजबूती का असर भी मार्केट में देखा गया।